बीवीआर सुब्रमण्यम जम्मू के नए सीएस, विजय कुमार और व्यास राज्यपाल के सलाहकार

Ads

बीवीआर सुब्रमण्यम जम्मू के नए सीएस, विजय कुमार और व्यास राज्यपाल के सलाहकार

  •  
  • Publish Date - June 20, 2018 / 05:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मचे सियासी उठापटक के बीच अफसरों की नियुक्तियों और तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा ने पीडीपी के साथ अपने गठबंधन को तोड़ते हुए सरकार से समर्थन वापस ले लिया जिसके बाद बुधवार से राज्य में राज्यपाल शासन लागू हो गया है। इसके बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव रहे बीवीआर सुब्रमण्यम को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे बीबी व्यास की जगह लेंगे।

ये भी पढ़ें- सुब्रमण्यम जम्मू कश्मीर के लिए रिलीव, अमिताभ जैन को गृह, जेल और परिवहन का जिम्मा

उल्लेखनीय है कि 1987 बैच के आईएएस अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम को राज्य में अगले मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया है। इसके अलावा रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विजय कुमार और बीबी व्यास को राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों के बाद राज्यपाल ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

ये भी पढ़ें-विधायक विमल चोपड़ा और समर्थकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, देखिए वीडियो 

 जम्मू-कश्मीर में बुधवार से अगले 6 महीने के लिए राज्यपाल शासन लागू हो गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एनएन वोहरा को अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति के पास भेजे गए सिफारिश की एक प्रति केंद्रीय गृहमंत्रालय को भी भेजी गई थी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल एनएन वोहरा की सिफारिश पर मुहर लगा दी है जिसके बाद तत्काल प्रभाव से प्रदेश में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है। दूसरी और भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद जम्मू-कश्मीर नैशनल पैंथर्स पार्टी ने विधानसभा भंग करने के साथ ही अगले वर्ष होने वाले संसदीय चुनाव के साथ फिर से विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है।

बेव डेस्क IBC 24