जापानी दूतावास ने दिल्ली मेट्रो को प्रशस्ति पत्र दिया

जापानी दूतावास ने दिल्ली मेट्रो को प्रशस्ति पत्र दिया

जापानी दूतावास ने दिल्ली मेट्रो को प्रशस्ति पत्र दिया
Modified Date: December 9, 2022 / 05:42 pm IST
Published Date: December 9, 2022 5:42 pm IST

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) जापानी दूतावास ने जापान और भारत के बीच परस्पर समझ और मित्रता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने जापानी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

यह सम्मान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि 2022 जापान और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का 70वां वर्षगांठ है।

गौरतलब है कि जापान विचार के दिनों से डीएमआरसी से जुड़ा हुआ है और दिल्ली मेट्रो के सभी चरणों की परियोजनाओं को वित्तीय तथा तकनीकी सहायता मुहैया करा रहा है।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में