मुजफ्फरपुर में मुलायम सिंह पर जमकर बरसी जयाप्रदा, आजम खान को बताया पार्टी छोड़ने का कारण

Ads

मुजफ्फरपुर में मुलायम सिंह पर जमकर बरसी जयाप्रदा, आजम खान को बताया पार्टी छोड़ने का कारण

  •  
  • Publish Date - April 13, 2019 / 09:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

मुजफ्फरपुर। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा आज मुजफ्फरपुर पहुंची है। इस दौरान उन्होंने अपनी चुनावी सभा में मुलायम सिंह पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने आजम खान पर जमकर जुबानी वार करते हुए कहा कि मैं आपको भाई कहती थी लेकिन आपने मुझे बहन के नाम पर बद्दुआ दी । आपने मुझे नाचने वाली तक कह दिया क्या हमारे देश में एक भाई अपनी बहन के लिए इस तरह की जुबान बोलते हैं।

इनके ऐसे बातों से ही मैं रामपुर छोड़कर जाना चाहती थी। आजम खान की बातों को मैंने मुलायम सिंह को भी बताया लेकिन रामपुर के किसी नेता ने मुझे बचाने की कोशिश भी नहीं। इसलिए मुझे मज़बूरी में पार्टी छोड़कर रामपुर से जाना पड़ा।