Banks Open on Sunday: अब रविवार को भी खुलेंगे देशभर के सभी सरकारी बैंक.. दफ्तर जाकर कर सकते हैं लेन देन, जानिए सरकार ने अचानक क्यों लिया ये फैसला

Ads

भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह संचालित रखने की मंजूरी दे दी है। यानी इस दिन बैंकिंग से जुड़ी जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 03:21 PM IST

Banks Open on Sunday Notification || Image- Sahkar Net File

HIGHLIGHTS
  • 27 सितंबर रविवार को सरकारी बैंक खुलेंगे
  • 28-30 सितंबर को प्रस्तावित बैंक हड़ताल
  • ग्राहकों को पहले निपटाने का मौका

Banks Open on Sunday Notification: नई दिल्ली: देशभर में प्रस्तावित तीन दिनों के बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। 27 सितंबर 2026 रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इस दिन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानि यूएफबीयू ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके अलावा 26 और 27 सितंबर को लगातार सप्ताहांत की छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं लंबे समय तक प्रभावित न हों इसलिए सरकार ने 27 सितंबर को बैंक खुले रखने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, ग्राहकों की जरूरी बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। सरकार का कहना है कि बैंकिंग सेवाओं में लंबे समय तक किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

RBI ने दी सभी शाखाओं को मंजूरी

Banks Open on Sunday Notification: भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह संचालित रखने की मंजूरी दे दी है। यानी इस दिन बैंकिंग से जुड़ी जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वित्त मंत्रालय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा और कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की अपील भी की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बैंक ग्राहकों के लिए यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के कारण लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता था। 27 सितंबर को बैंक खुले रहने से ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का मौका मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए सात तेज गेंदबाजों को टीम में चुना

यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचने के साथ पुतिन जोखिम लेने के प्रति अधिक बेपरवाह हो रहे हैं : नाटो कमांडर

ट्रंप प्रशासन 17,500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को अमेरिका में देगा प्रवेश

ट्रंप ने क्यूबा को ‘विफल’ देश बताया, तो क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल ने संरा सत्र से बहिर्गमन किया

ईरान को ‘तबाह’ करने की चेतावनी के बीच ट्रंप ने अमेरिकी-ईरानी अधिकारियों की बैठक की पुष्टि की

Q1. 27 सितंबर 2026 को कौन से बैंक खुलेंगे?

Ans: सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Q2. रविवार को बैंक खोलने का फैसला क्यों लिया गया?

Ans: 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल के कारण ग्राहकों को लगातार बैंकिंग बाधा से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया।

Q3. 28 से 30 सितंबर को बैंक हड़ताल क्यों प्रस्तावित है?

Ans: UFBU ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।