वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘जीवन’ मोबाइल ऐप और ‘शतायु’ डैशबोर्ड की शुरुआत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘जीवन’ मोबाइल ऐप और ‘शतायु’ डैशबोर्ड की शुरुआत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘जीवन’  मोबाइल ऐप और ‘शतायु’  डैशबोर्ड की शुरुआत
Modified Date: May 22, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: May 22, 2026 4:57 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता सेवाओं और देखभाल व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘जीवन’ मोबाइल ऐप और ‘शतायु’ डैशबोर्ड की शुरुआत की।

‘जीवन’ (संयुक्त बुजुर्ग सशक्तीकरण एवं वर्चुअल सहायता नेटवर्क) ऐप वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सामाजिक समावेशन को डिजिटल मंच के माध्यम से बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार यह ऐप सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी, आपातकालीन सहायता एवं सहयोग सेवाएं तथा विभाग द्वारा समर्थित वरिष्ठ नागरिक आवासों का विवरण भी उपलब्ध कराता है।

मंत्रालय ने कहा कि इस मंच को वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस, सरल नेविगेशन और सुलभता जैसी विशेषताओं के साथ तैयार किया गया है।

‘सुदृढ़ देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान ‘शतायु’ (वरिष्ठ नागरिकों के लिए समग्र देखभाल सहायता एवं प्रशिक्षण) नामक एक अन्य डैशबोर्ड की भी शुरुआत की गयी। इसे देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए देखभाल सेवाओं को सहयोग और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा, “इसमें किसी विशेष जिले और राज्य में वृद्धजनों की देखभाल करने वालों की जानकारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।”

मंत्रालय के अनुसार इस मंच को भी सरल कार्यप्रणाली और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस के साथ तैयार किया गया है, ताकि सेवाओं तक आसान पहुंच और प्रभावी सेवा वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

भाषा रवि कांत रवि कांत वैभव

वैभव


लेखक के बारे में