झालावाड़ में बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से एक बच्ची की मौत और 38 यात्री घायल

झालावाड़ में बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से एक बच्ची की मौत और 38 यात्री घायल

झालावाड़ में बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से एक बच्ची की मौत और 38 यात्री घायल
Modified Date: July 19, 2024 / 10:20 pm IST
Published Date: July 19, 2024 10:20 pm IST

कोटा (राजस्थान), 19 जुलाई (भाषा) राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को राजस्थान राज्य परिवहन की एक बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से नौ-वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खानपुर थाने के क्षेत्रीय निरीक्षक सत्यनारायण मालव ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब चार बजकर 45 मिनट पर उस वक्त हुई जब बस झालावाड़ से आ रही थी।

उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 10 गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित किया गया है।

मालव ने बताया कि मृतका की पहचान वर्षा के रूप में हुई है। वह राजस्थान के बारां शहर की निवासी थी।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।

भाषा प्रीति सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में