झारखंड: रांची में सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जांच जारी

झारखंड: रांची में सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जांच जारी

झारखंड: रांची में सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जांच जारी
Modified Date: March 9, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: March 9, 2026 8:34 pm IST

रांची, नौ मार्च (भाषा) झारखंड के रांची में 26 वर्षीय सेना के एक जवान को सोमवार को एक साइकिल शेड में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान अमन कुमार (26) के रूप में की गई है।

उनका शव धुर्वा पुलिस थाना क्षेत्र के एचएमटीपी गोलचक्कर के पास साइकिल शेड में मिला।

धुर्वा पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी विमल किंडो ने कहा, ‘हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया है। पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है, हालांकि उनके परिवार के सदस्यों को हत्या का संदेह है। जवान छुट्टी पर रांची आया था।’

किंडो ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक लाइटर, रस्सी, एक मोबाइल फोन और सिगरेट बरामद की है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में