झारखंड कैबिनेट ने बोकारो सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए 1.20 करोड़ रुपये के मुआवजे को दी मंजूर
झारखंड कैबिनेट ने बोकारो सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए 1.20 करोड़ रुपये के मुआवजे को दी मंजूर
रांची, 22 नवंबर (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने बुधवार को बोकारो जिले में वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के 24 पीड़ितों और आश्रितों के लिए 1.20 करोड़ रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी।
कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कहा, ”सिख विरोधी दंगा आयोग की सिफारिश पर मुआवजा राशि को मंजूरी दी गई है।”
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 32 एजेंडों को स्वीकृति दी गई।
कुष्ठ रोगियों के लिए 8.20 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इस परियोजना के तहत जामताड़ा जिले के कांगोई में 64 आवास बनाए जाएंगे।
कैबिनेट ने लोहरदगा जिले के किस्को को पुलिस अनुमंडल बनाने की भी मंजूरी दे दी जिसमें पांच पुलिस थानों किस्को, बगरू, जोबांग, पेशरार और सेरेनदाग को शामिल किया जाएगा।
कैबिनेट ने झारखंड भूजल सेवा नियमावली, 2023 के गठन को मंजूरी देने के साथ ही राज्य के विश्वविद्यालयों में डिजिटल भाषा प्रयोगशाला में 26 पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
भाषा अभिषेक रंजन
रंजन

Facebook


