झारखंड : पलामू में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़
झारखंड : पलामू में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मेदिनीनगर (झारखंड), 27 फरवरी (भाषा) पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के पाल्हे तुरकुन पहाड़ी पर रविवार देर शाम पुलिस और नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
छत्तरपुर के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस बल को विशेष क्षति नहीं हुई है, वहीं नक्सलियों को भी ज्यादा नुकसान होने की सूचना नहीं है।
कुमार ने बताया कि आज दोपहर में गश्त पर निकले पुलिस दल को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर आगे बढ़ रहे पुलिस दल पर नक्सलियां ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
पुलिस इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रही है।
भाषा सं इन्दु अविनाश अर्पणा
अर्पणा

Facebook


