BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

झारखंड: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष लगातार दूसरे दिन सीआईडी के समक्ष पेश हुए

झारखंड: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष लगातार दूसरे दिन सीआईडी के समक्ष पेश हुए

झारखंड: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष लगातार दूसरे दिन सीआईडी के समक्ष पेश हुए
Bhasha
Published: 29 Jul 2026 | 12:53 pmModified: 29 Jul 2026 | 12:53 pm

रांची, 29 जुलाई (भाषा) झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते बुधवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह पूछताछ आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, खियांग्ते पूवाह्न करीब 11 बजे सीआईडी कार्यालय पहुंचे।

सीआईडी ने मंगलवार को खियांग्ते से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

अधिकारी ने बताया कि खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके एक दिन बाद सीआईडी ने लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में उनके आधिकारिक आवास सहित कई स्थानों पर तलाशी ली थी।

खियांग्ते ने सोमवार को कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने ‘‘स्वेच्छा से इस्तीफा देने का विकल्प चुना।’’

राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें पिछले साल फरवरी में जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

सीआईडी ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शनों के बीच आयोग ने ‘‘अपरिहार्य परिस्थितियों’’ का हवाला देते हुए 25 जुलाई से 27 जुलाई तक होने वाली जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी।

भाषा प्रचेता माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: झारखंड: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष लगातार दूसरे दिन सीआईडी के समक्ष पेश हुए

People also search for:CIDJharkhandJharkhand CID JPSCJPSC
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm