Jharkhand Road Accident | Photo Credit: AI
रामगढ़: Jharkhand Road Accident झारखंड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। (Ramgarh Road Accident) हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
Ramgarh Truck Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामगढ़ जिले की है। बताया जा रहा है कि सवारी गाड़ी में सवार सभी लोग ताशा पार्टी के सदस्य थे। वे किसी शादी-विवाह कार्यक्रम में बाजा बजाने के लिए गोला की ओर से रामगढ़ जा रहे थे। (Band Party Accident) इसी दौरान रामगढ़ से आ रहे कोयले से भरी ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि सवारी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा आधी रात के करीब राजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र के बारलोंग बुधबाजार में हुआ। वैन में बैंड पार्टी के लोग सवार थे। रामगढ़ के उप मंडल पुलिस अधिकारी आलोक रंजन ने बताया, ‘‘ट्रक और वैन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का पास के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।’’ उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।