Jharkhand Student Protest Update/Image Credit: AI
Jharkhand Student Protest Update: रांची: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र ने विधानसभा तक मार्च किया। विधानसभा के करीब पहुंचकर वहीं पर धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। हालात बिगड़े तो छात्रों ने पानी की बोतल और चप्पलें भी फेंकीं। 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में शामिल हुए। भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में CM हाउस के सामने धरने पर बैठे, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कंटीले तार की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की तो छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। इधर रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बीजेपी ने विपक्ष को घेरा और पूछा अब वो क्यों चुप हैं?
इधर, CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को JPSC ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। CID उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।
Jharkhand Student Protest Update: छात्र झारखंड PSC-SSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं। और आज विधानसभा का घेराव।सरकार छात्रों की 50% मांगे मान भी चुकी है, लेकिन छात्र अपनी सभी मांगों को लेकर अड़े हैं और जिस तरह से झारखंड पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाई हैं, उस पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-