झारखंड : रांची में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

झारखंड : रांची में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

झारखंड : रांची में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
Modified Date: June 29, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: June 29, 2026 1:55 pm IST

रांची, 29 जून (भाषा) झारखंड के रांची जिले में सोमवार सुबह दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने के कारण मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक भाई कुएं में गिर गया और उसे बचाने के लिए दूसरा भाई भी कुएं में कूद गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रांची शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रटोली गांव में हुई।

अंगारा थाना प्रभारी गौतम कुमार राजवर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विनोद मुंडा, जो मिर्गी के मरीज बताए जा रहे हैं, अपने बड़े भाई से विवाद के दौरान घर में स्थित कुएं में गिर गए। विनोद को तैरना नहीं आता था।’’

राजवर ने बताया, “सुखराम मुंडा अपने छोटे भाई को बचाने के लिए कुएं में कूद गए, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि विनोद अविवाहित थे, जबकि सुखराम दो पुत्रों और एक पुत्री के पिता थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में