झारखंड: महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की
झारखंड: महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की
गुमला, 25 जून (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में मानसिक रूप से निशक्त 27 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे घाघरा पुलिस थाना क्षेत्र के मनतु गांव में घटी।
घाघरा पुलिस थाने के प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया, ‘पीड़िता मानसिक रूप से निशक्त थी। वह अपने दो बच्चों (उम्र 4 और 5 साल) के साथ कुएं में कूद गई। तीनों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया।
उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा

Facebook


