झारखंड के बोकारो में मालगाड़ी का डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतरा

झारखंड के बोकारो में मालगाड़ी का डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतरा

झारखंड के बोकारो में मालगाड़ी का डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतरा
Modified Date: April 19, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: April 19, 2026 6:40 pm IST

बोकारो, 19 अप्रैल (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को ‘लेवल क्रॉसिंग’ पर मालगाड़ी का एक डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना बोकारो थर्मल पुलिस थाना (बीटीपीएस) अंतर्गत ओवरब्रिज के पास हुई, जब मालगाड़ी दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ऊर्जा संयंत्र से निकल रही थी।

बीटीपीएस के प्रभारी अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में जांच की जा रही है।

धनबाद डिवीजन के संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना तब हुई, जब ट्रेन संयंत्र में कोयला उतारने के बाद वापस लौट रही थी। उस समय लेवल क्रॉसिंग का गेट खुला था और एक वाहन उसे पार कर रहा था। ट्रेन से टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक घिसटती रही, जिसके बाद ट्रेन रुक गई।’’

उन्होंने बताया कि कार का चालक सुरक्षित है और रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में