कोयला घोटाला मामले में आज होगा सजा का ऐलान, मधु कोड़ा हैं दोषी करार

कोयला घोटाला मामले में आज होगा सजा का ऐलान, मधु कोड़ा हैं दोषी करार

कोयला घोटाला मामले में आज होगा सजा का ऐलान, मधु कोड़ा हैं दोषी करार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 13, 2017 6:20 am IST

कोयला घोटाला मामले में दोषी करार झारंखड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत अन्य आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत सजा सुनाएगी. मामले में पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, झारखंड के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अशोक कुमार बसु को भी आपराधिक षड़यंत्र रचने का दोषी पाया है. 

ये भी पढ़ें- संसद पर हमले की 16वीं बरसी, लोकतंत्र के मंदिर को बनाया था निशाना

 

 

ये भी पढ़ें-विराट ने शादी के बाद अनुष्का को कौन सा गाना सुनाया, आप भी सुनें

चारों दोषियों पर कोल ब्लॉक आवंटन में फर्जीवाड़ा और अनियमितता करने का आरोप लगा है. झारखंड स्थित राजहरा नॉर्थ कोयला ब्लॉक को कोलकाता की विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड को आवंटित करने में कथित अनियमिता बरती गई थी.

सीबीआई के आरोप-पत्र में मधु कोड़ा, एचसी गुप्ता और कंपनी के अलावा, मामले में अन्य आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव ए के बसु, दो लोक सेवक, बसंत कुमार भट्टाचार्य, बिपिन बिहारी सिंह, वीआईएसयूएल के निदेशक वैभव तुलस्यान, कोड़ा के कथित करीबी सहयोगी विजय जोशी और चार्टर्ड अकाउंटेंट नवीन कुमार तुलस्यान का नाम शामिल था.

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में