सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी, इलाके में इंटरनेट बंद
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी, इलाके में इंटरनेट बंद
श्रीनगर। जम्मू–कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। यहां सुबह सेना ने करीब तीन आतंकियों को घेर लिया था। बाकी दो आतंकी पत्थरबाजों की मदद से भाग निकलने में कामयाब रहे।
सुरक्षाबलों को देर रात कोकेरनाग में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। वे आतंकियों को घेरने में कामयाब रहे। इस दौरान आतंकियों खुद को घिरा पाकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सेना ने आतंकियो पर फायरिंग की। मुठभेड़ के बीच इलाके में इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई।
यह भी पढें : डबल ट्रैप शूटिंग में पंद्रह साल के शार्दुल विहान ने दिलाया भारत को चौथा रजत
गुरुवार रात जम्मू कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादियों ने वन विभाग के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘आतंकवादी टन्गमर्ग के जंडपाल इलाके में स्थित तारीक अहमद मलिक के घर में घुस आए और उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


