जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तत्काल बहाल किया जाए: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तत्काल बहाल किया जाए: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तत्काल बहाल किया जाए: उमर अब्दुल्ला
Modified Date: September 28, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: September 28, 2026 5:44 pm IST

(फोटो के साथ)

श्रीनगर, 28 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को विधानसभा में कार्यवाही के दौरान जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की और चुनाव के बाद केंद्र की ओर से दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई।

इस दौरान विपक्षी भाजपा के सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विधानसभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया।

उन्होंने कहा, ‘हम उस अपमान के लिए न्याय चाहते हैं, जो हमने सहा है। यह केंद्र की ओर से कोई खैरात या एहसान नहीं है; (राज्य का दर्जा) हमारा अधिकार है। केंद्र ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना चाहिए।’

मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर विधानसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए सवाल किया कि किस शब्दकोश में ‘जितनी जल्दी संभव हो’ का अर्थ दो साल होता है।

उन्होंने यह बात अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय में केंद्र की ओर से दिए गए आश्वासन के संदर्भ में कही।

मुख्यमंत्री ने राज्य का दर्जा बहाल करने में केंद्र की ओर से हो रही देरी पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ‘चुनाव हुए दो साल हो चुके हैं। उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 पर अपने फैसले में कहा था कि चुनाव के बाद जितनी जल्दी संभव हो, राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। किस शब्दकोश में ‘जितनी जल्दी संभव हो’ का अर्थ दो साल होता है?’

उन्होंने कहा, ‘हमने धैर्य रखा है, लेकिन कब तक?’

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में