JNUSU Elections Result 2024: छात्र संघ चुनाव के नतीजे आज, शुरुआती रुझानों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी…
JNUSU Elections Result 2024: छात्र संघ चुनाव के नतीजे आज, शुरुआती रुझानों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी...
JNUSU Elections Result 2024
JNUSU Elections Result 2024: नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत में घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव का रुझान देखने को मिल रहा है। बता दें कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। जेएनयू में शुक्रवार को बंपर 73 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद शुक्रवार आधी रात तीन बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। लगातार दिन-रात मतगणना जारी रही।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चार साल के अंतराल के बाद वोटिंग हुई और 7,700 से ज्यादा रजिस्टर्ड मतदाताओं ने सीक्रेट वोटिंग के जरिए अपना वोट डाला। 778 बैलेट्स की गिनती पूरी होने तक चारों सीटों पर ABVP के उम्मीदवार आगे बताए जा रहे हैं। यूनाइटेड लेफ्ट में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) शामिल हैं। लेफ्ट ने अध्यक्ष पद के लिए धनंजय, उपाध्यक्ष के लिए अविजीत घोष और संयुक्त सचिव के लिए मोहम्मद साजिद को मैदान में उतारा है।
JNUSU Elections Result 2024: बता दें कि इस बार वोटिंग के दौरान ढफली की थाप के साथ ‘जय भीम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘लाल सलाम’ के नारे के साथ माहौल गर्म हो गया था। 19 उम्मीदवार जेएनयूएसयू केंद्रीय पैनल में पदों के लिए और 42 स्कूल काउंसलर्स के लिए मैदान में हैं, जिनमें से आठ दावेदार प्रेसिडेंट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव शामिल हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


