सवाल आपका है

Next Chief Justice of India: न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायधीश.. अगले महीने लेंगे 52वें CJI के तौर पर शपथ

Justice B.R. Gavai will be the next CJI

Justice B.R. Gavai will be the next CJI || Image- IBC24 News File

Justice B.R. Gavai will be the next CJI: नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने कानून मंत्रालय को प्रस्ताव भेजते हुए न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने की सिफारिश की है।

Read More: Bilaspur Crime News: बिलासपुर के श्मशान में तंत्र-मंत्र कर रहे थे 4 पुरुष और 8 महिलाएं.. शिकायत के बाद सभी को उठा ले गई पुलिस

न्यायमूर्ति गवई इस समय सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठता के लिहाज़ से सीजेआई खन्ना के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वह 14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे, जबकि न्यायमूर्ति खन्ना एक दिन पहले 13 मई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगी। मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल करीब छह महीने का होगा और वह 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।

Justice B.R. Gavai will be the next CJI

जानें न्यायमूर्ति गवई के बारें में

Exit mobile version