Next Chief Justice of India: न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायधीश.. अगले महीने लेंगे 52वें CJI के तौर पर शपथ
14 नवंबर 2003 को बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 12 नवंबर 2005 को स्थायी न्यायाधीश बनाए गए।
Justice B.R. Gavai will be the next CJI
- न्यायमूर्ति भूषण गवई 14 मई को 52वें मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे।
- न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा, 23 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त।
- उनके नेतृत्व में न्यायपालिका में विविधता और अनुभव का नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद।
Justice B.R. Gavai will be the next CJI: नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने कानून मंत्रालय को प्रस्ताव भेजते हुए न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने की सिफारिश की है।
न्यायमूर्ति गवई इस समय सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठता के लिहाज़ से सीजेआई खन्ना के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वह 14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे, जबकि न्यायमूर्ति खन्ना एक दिन पहले 13 मई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगी। मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल करीब छह महीने का होगा और वह 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।
Justice B.R. Gavai will be the next CJI
जानें न्यायमूर्ति गवई के बारें में
- जन्म: 24 नवंबर 1960, अमरावती (महाराष्ट्र)
- कानूनी पेशे में प्रवेश: 16 मार्च 1985
- शुरुआत में उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज स्व. बार राजा एस. भोंसले के साथ काम किया। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ में स्वतंत्र प्रैक्टिस की।
- संवैधानिक और प्रशासनिक कानूनों में विशेषज्ञता रही है।
- उन्होंने नागपुर नगर निगम, अमरावती नगर निगम, अमरावती विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों के लिए अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दीं।
- 1992-93 में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक भी रहे।
- 17 जनवरी 2000 को सरकारी वकील और लोक अभियोजक बने।
- 14 नवंबर 2003 को बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 12 नवंबर 2005 को स्थायी न्यायाधीश बनाए गए।
- 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।
💥 Justice "BR Gavai" to become the new Chief Justice of India, will be the country's 2nd Dalit CJI.
💠 Current CJI, Sanjiv Khanna, has recommended the name of BR Gavai to the Law Ministry as the next CJI.#ChiefJusticeOfIndia #SupremeCourt #BRGavai #Murshidabad #TheRightSigns pic.twitter.com/eSl5r0TIho
— Dr. Aniket Sakhare (@meaniketsakhare) April 16, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 वे 14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Justice B.R. Gavai will be the next CJI, He will take oath on 14th of next month

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm