Kala Hiran Movie Controversy: सलमान खान को ‘काला हिरण’ मूवी के प्रोड्यूसर का जवाब.. ऑन कैमरा फाड़ा लीगल नोटिस, कहा ‘जी के देखा है, मर के देखेंगे’..
Kala Hiran Movie Controversy Latest News and Updates: काला हिरण फिल्म विवाद में निर्माता अमित जानी ने कानूनी नोटिस फाड़ा, सलमान खान पक्ष ने आपत्ति जताई।
Kala Hiran Movie Controversy || AI Generated file
- काला हिरण फिल्म को लेकर नया कानूनी विवाद शुरू हुआ।
- निर्माता अमित जानी ने कैमरे पर नोटिस फाड़कर विरोध जताया।
- फिल्म पर पर्सनैलिटी राइट्स उल्लंघन का आरोप लगाया गया।
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। (Kala Hiran Movie Controversy Latest News and Updates) फिल्म की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही अभिनेता की कानूनी टीम की तरफ से निर्माताओं को नोटिस भेजकर फिल्म के निर्माण और कैम्पेन पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस बीच फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सार्वजनिक रूप से नोटिस फाड़ते हुए विरोध जताया और दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रोड्यूसर अमित जानी की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में वह कानूनी नोटिस को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार फोन कॉल, संदेश और धमकियां मिल रही हैं। उनका दावा है कि कई लोगों ने उन्हें मुंबई आने पर जान से मारने तक की धमकी दी है। जानी ने आरोप लगाया कि फिल्म को लेकर विरोध करने वाले कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दे रहे हैं।
फिल्म के ऐलान के बाद बढ़ा विवाद
फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ पिछले महीने अपने पहले पोस्टर के जारी होने के बाद चर्चा में आई थी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म काला हिरण शिकार केस पर आधारित है। (Kala Hiran Movie Controversy Latest News and Updates) इस मामले में सीधे तौर पर सलमान खान का नाम सामने आता रहा है। फिल्म के ऐलान के बाद अभिनेता की ओर से निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजे जाने की खबरें भी सामने आईं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नोटिस में दावा किया गया है कि इस फिल्म से एक्टर के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि संबंधित मामला अभी भी कोर्ट में है। ऐसे में इस विषय पर आधारित फिल्म बनाना नई पेचीदगी और विवाद पैदा कर सकता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर के रूप में पेश होगी स्टोरी
फिल्म के बारे में सामने आई जानकारी के अनुसार, मूवी में कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर को शामिल किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में काला हिरण शिकार मामले के साथ-साथ अभिनेता सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच के विवाद को भी सिनेमाई अंदाज में दिखाया जा सकता है। (Kala Hiran Movie Controversy Latest News and Updates) बहरहाल फिल्म और पूरा विवाद शुरुआती चरण में है बावजूद निर्माता अमित जानी फिल्म के निर्माण को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कानूनी नोटिस के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:-
फ्रांस, स्विटजरलैंड और अमेरिका की तरह शिलांग में बनेगा ‘हाई अल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर’
काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव में जुटेंगे नेपाल और भारत के सांस्कृतिक, साहित्यिक दिग्गज
अल नीनो के असर से निपटने में सुरक्षा कवच बनेगा दालों का रिकॉर्ड भंडार: अधिकारी
कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर
तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर
पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Facebook


