कंगना रनौत ने गुपचुप तरीके से शादी करने की अफवाहों को खारिज किया

कंगना रनौत ने गुपचुप तरीके से शादी करने की अफवाहों को खारिज किया

कंगना रनौत ने गुपचुप तरीके से शादी करने की अफवाहों को खारिज किया
Modified Date: May 22, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: May 22, 2026 7:04 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुपचुप तरीके से शादी करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बृहस्पतिवार को रनौत की मंगलसूत्र पहने हुए एक तस्वीर वायरल हुई, जिसके बाद उनकी गुपचुप तरीके से शादी करने की अटकलें लगाई जाने लगीं।

शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं हर दिन शहर और उसके आसपास शूटिंग कर रही हूं, किसी ने मेकअप में मेरी ये तस्वीर यूं ही खींच ली और अब मुझे ढेरों फोन आ रहे हैं।”

रनौत ने कहा कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा, “शादीशुदा महिला के किरदार में क्या बड़ी बात है? अदाकार हर तरह के किरदार निभाते हैं, मैं छुपकर शादी नहीं करूंगी, वादा करती हूं।”

अभिनेत्री इस समय कई फिल्मों पर काम कर रही हैं। वह 12 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, रनौत अपनी 2014 की फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल और आर माधवन के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में भी दिखाई देंगी।

उनकी हालिया फिल्म ‘इमरजेंसी’ है, जो 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभाई थी।

भाषा

राखी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में