गर्भावस्था पर अपने अनुभवों को लेकर किताब लिखेंगी करीना, 2021 में आएगी किताब

गर्भावस्था पर अपने अनुभवों को लेकर किताब लिखेंगी करीना, 2021 में आएगी किताब

गर्भावस्था पर अपने अनुभवों को लेकर किताब लिखेंगी करीना, 2021 में आएगी किताब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: December 20, 2020 11:11 am IST

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा)बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार गर्भवती हैं और वह गर्भावस्था को लेकर एक मार्गदर्शक किताब लिखने की तैयारी में हैं। प्रकाशक जगरनॉट ने रविवार को यह जानकारी दी।

“करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल” नाम की यह किताब अगले साल प्रकाशित होगी।

अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना ने यह घोषणा की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर किताब का मुखपृष्ठ साझा करते हुए लिखा,“आज सभी भावी मांओ के लिए “करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल” की घोषणा करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। इस किताब में गर्भवती मांओ में सुबह की कमजोरी से लेकर खानपान और सेहत हर चीज के बारे में पढ़ने को मिलेगा। आप इसे जल्दी से जल्दी पढ़ें। इसे जगरनॉट प्रकाशन 2021 में लेकर आएंगे।”

40 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि गर्भावस्था एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान हमें सक्रिय, स्वस्थ और खुश होना चाहिए। इस किताब में मैं आपको बताऊंगी कि मैं अपने गर्भधारण में कैसे रही और आपको वह सारी जानकारी दूंगी जो आपको आपकी गर्भावस्था में खुश रखे। यह विषय मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं एक ऐसी किताब लिखने की उम्मीद करती हूं जो अन्य महिलाओं की मदद और मार्गदर्शन करेगी।”

भाषा

शुभांशि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में