कर्नाटक विस चुनाव: संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की सूची को दिया जाएगा अंतिम रूप

कर्नाटक विस चुनाव: संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की सूची को दिया जाएगा अंतिम रूप

कर्नाटक विस चुनाव: संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की सूची को दिया जाएगा अंतिम रूप
Modified Date: April 7, 2023 / 04:26 pm IST
Published Date: April 7, 2023 4:25 pm IST

हुबली (कर्नाटक), सात अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य चुनाव समिति ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से तीन-तीन नामों का चयन किया है और आठ अप्रैल को नयी दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक में इन नामों पर चर्चा के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री आज शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

बोम्मई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘निर्वाचन क्षेत्र और जिला स्तर पर राय ली गई, जिसके बाद राज्य चुनाव समिति ने चर्चा की और (प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से) तीन-तीन नामों का चयन किया। इसे दिल्ली में संसदीय बोर्ड द्वारा चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।’’

चुनाव संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है।

कांग्रेस ने कुल 224 सीट में से 166 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस आने की कोशिश कर ही है। उसने 224 में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

भाषा निहारिका सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"