कर्नाटक मंत्रिमंडल ने आईपीएल मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने की मंजूरी दी
कर्नाटक मंत्रिमंडल ने आईपीएल मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने की मंजूरी दी
बेंगलुरु, 12 फरवरी (भाषा) कर्नाटक मंत्रिमंडल ने केएससीए को यहां चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने की अनुमति देने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।
स्टेडियम में क्रिकेट मैच तब से स्थगित हैं जब जून 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल खिताब जीत का जश्न त्रासदी में बदल गया। स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए।
सरकार ने जांच के लिए न्यायमूर्ति जॉन माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी जिसने कई सिफ़ारिशें दीं।
कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच खेलने की अनुमति देने का फैसला किया लेकिन मंत्रिमंडल ने गृह विभाग को विशेष आदेश जारी करके कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और आरसीबी के लिए शर्तें तय करने को कहा। यह आदेश अगले दो दिन में जारी किया जा सकता है।’’
भाषा आशीष नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


