कर्नाटकः डी.के. शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया
कर्नाटकः डी.के. शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया
बेंगलुरु, 30 मई (भाषा) कर्नाटक में शनिवार को यहां हुई कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुना गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए सीएलपी की बैठक शनिवार को यहां विधान सौध में हुई, जिसमें शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुना गया।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में यह बैठक हुई। दोनों नेता बैठक के लिए शनिवार सुबह बेंगलुरु पहुंचे।
पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले शिवकुमार ने यहां एक होटल में वेणुगोपाल और सुरजेवाला से मुलाकात की।
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री तीन जून को यहां लोक भवन के ग्लास हाउस में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया था।
भाषा पवनेश दिलीप
दिलीप

Facebook


