Vinesh Phogat Asian Games Trials: सपना टूटते ही छलका विनेश फोगाट का दर्द, बोली- मैं फेल नहीं हुई हूं… जानिए और क्या कहा?
Vinesh Phogat Asian Games Trials: 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद विनेश के पहले शब्द थे, मैं फेल नहीं हुई हूं।
Vinesh Phogat Asian Games Trials/Image Credit: ANI
- एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स के 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट को मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा
- हार के बाद विनेश ने कहा, "मैं फेल नहीं हुई हूं" और सिस्टम पर एकतरफा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
- महिला पहलवानों, खासकर मां बनने के बाद वापसी करने वाली खिलाड़ियों के लिए बेहतर नियम बनाने की मांग उठाई
दिल्ली। Vinesh Phogat Asian Games Trials: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हारकर बाहर होने के बाद कहा कि वह ‘फेल नहीं हुई है’ और संकल्प लिया कि वह और भी मजबूती से वापसी करेंगी। महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद विनेश के पहले शब्द थे, ‘‘मैं फेल नहीं हुई हूं।’’
मुझे हार या जीत से कोई समस्या नहीं
Vinesh Phogat Asian Games Trials विनेश फोगाट ने कहा, ‘‘मैं पूरी व्यवस्था से लड़ रही थी। मैं एक तरफ थी और बाकी सब दूसरी तरफ। ’’रेसलर विनेश फोगट ने कहा, “पूरा सिस्टम एक ओर था और मैं व मेरी टीम एक तरफ बैठे थे… सभी लोग मिले हुए हैं और एकतरफा लड़ाई है… मुझे हार या जीत से कोई समस्या नहीं है। पहली बार मैं नहीं हार रही हूं और हम हार कर ही सीखते हैं लेकिन जब पूरा सिस्टम आपके खिलाफ खड़ा हो और फिर भी आप लड़ने की हिम्मत रखते हैं तो मैं खुद को विजेता के रूप में देखती हूं… मैं चाहती हूं कि जो मेरे लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने बहुत ही बड़ा फैसला लिया है, आने वाले अन्य रेस्लरों के लिए ये नया रास्ता खुल गया है… आने वाले समय में उन्हें नया नियम बनाना पड़ेगा कि जो महिला रेस्लर मां बनने के बाद वापसी करना चाहती हैं उन्हें उचित अवसर मिलना चाहिए…”
#WATCH | दिल्ली | रेसलर विनेश फोगट ने कहा, "पूरा सिस्टम एक ओर था और मैं व मेरी टीम एक तरफ बैठे थे… सभी लोग मिले हुए हैं और एकतरफा लड़ाई है… मुझे हार या जीत से कोई समस्या नहीं है। पहली बार मैं नहीं हार रही हूं और हम हार कर ही सीखते हैं लेकिन जब पूरा सिस्टम आपके खिलाफ खड़ा हो… https://t.co/e8rO0rS3qz pic.twitter.com/ZRIPk5up2B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
ये भी पढ़ें
- Raipur Woman Dead Body: रायपुर में लाश के साथ इस हाल में मिली महिला, कमरे का नजारा देख दहल उठेगा दिल, इलाके में फैली सनसनी
- Dhirendra Shastri On NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर बागेश्वर बाबा भड़के! छात्रों के लिए फीस माफी की मांग |
- Khargone Arms Factory : khargone में नदी किनारे चल रही थी हथियारों की फैक्ट्री! रेड में Sikligar Gang के 5 सदस्य गिरफ्तार
- Anuppur Tractor Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की हुई मौत, 40 से ज्यादा की हालत गंभीर, सीएम ने जताया शोक

Facebook


