कर्नाटक में कोविड-19 के 247 नए मामले आए, एक व्यक्ति की मौत

Ads

कर्नाटक में कोविड-19 के 247 नए मामले आए, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - November 21, 2021 / 08:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

बेंगलुरु, 21 नवंबर (भाषा) कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 247 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29,93,599 और 38,175 हो गई।

विभाग ने बताया कि वहीं, दिन में 278 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,48,331 हो गई। रविवार को सामने आए संक्रमण के 247 नए मामलों में से 134 बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में 7,064 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में दैनिक संक्रमण दर 0.31 फीसदी और मृत्यु दर 0.40 फीसदी है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप