कर्नाटक ने एआईबी आधारित आबकारी शुल्क प्रणाली लागू की, शराब की कीमतों में संशोधन किया

कर्नाटक ने एआईबी आधारित आबकारी शुल्क प्रणाली लागू की, शराब की कीमतों में संशोधन किया

कर्नाटक ने एआईबी आधारित आबकारी शुल्क प्रणाली लागू की, शराब की कीमतों में संशोधन किया
Modified Date: May 17, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: May 17, 2026 3:23 pm IST

बेंगलुरु, 17 मई (भाषा) कर्नाटक सरकार ने राज्य में ‘अल्कोहल इन बेवरेज’ (एआईबी) आधारित आबकारी शुल्क संरचना लागू की है और शराब की दरों में संशोधन किया है।

रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्य आबकारी शुल्क विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा घोषित 2026-27 के बजट के अनुरूप भारत में पहली बार लागू की गई नयी कराधान संरचना का उद्देश्य शराब की कीमतों को युक्तिसंगत बनाना, कर्नाटक में उपभोक्ताओं के लिए एल्कोहल युक्त पेय पदार्थों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना तथा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और केरल सहित पड़ोसी राज्यों के साथ कीमतों को संरेखित करना है।

विभाग ने कहा, ‘‘भारत में पहली बार, कर्नाटक में 11 मई, 2026 से एआईबी-आधारित आबकारी शुल्क संरचना लागू की गई है। इसे विश्व स्तर पर शराब कराधान के लिए ‘स्वर्ण मानक’ के रूप में मान्यता प्राप्त है।’’

इसमें कहा गया है कि नयी नीति के तहत, सरकार द्वारा प्रशासित मूल्य निर्धारण को पूरी तरह से विनियमित कर दिया गया है।

भाषा

शफीक संतोष

संतोष


लेखक के बारे में