Dividend Stocks: अगले हफ्ते कमाई की बरसात! 100 रुपये तक का फायदा देने वाले ये शेयर अगले हफ्ते बना सकते हैं निवेशकों को मालामाल!
Dividend Stocks: अगले सप्ताह कई बड़ी कंपनियां एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी। जिससे निवेशकों को डिविडेंड का फायदा मिल सकता है। लार्सन एंड टुब्रो,हैवेल्स इंडिया और आईटीसी होटल्स जैसे प्रमुख शेयर फोकस में रहेंगे और इनसे निवेशकों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिल सकता है।
(Dividend Stocks/ Image Credit: Pixabay)
- अगले सप्ताह कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगी
- L&T और उसकी कंपनियों में बड़े डिविडेंड का मौका
- Havells India और ITC Hotels भी फोकस में
नई दिल्ली: Dividend Stocks: अगले सप्ताह शेयर बाजार में निवेशकों के लिए खास रहने वाला है। क्योंकि कई बड़ी कंपनियां एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी। इसका मतलब है कि इन कंपनियों के शेयर रखने वाले निवेशकों को डिविडेंड का फायदा मिल सकता है। इसमें लॉर्सन एंड टुब्रो, हैवेल्स इंडिया और आईटीसी होटल्स समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं जो निवेशकों के रडार पर रहेंगी।
L&T और जुड़ी कंपनियों का डिविडेंड
लॉर्सन एंड टुब्रो (L&T) 22 मई को 38 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। इसी समूह की L&T Technology Services ने 40 रुपये प्रति शेयर का बड़ा डिविडेंड घोषित किया है। वहीं L&T Finance ने भी 2.75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है।
हैवेल्स और हेल्थकेयर कंपनियों पर नजर
Havells India 22 मई को 6 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। इसके अलावा Metropolis Healthcare और Jupiter Life Line Hospitals भी अंतरिम डिविडेंड देने वाली कंपनियों में शामिल हैं। जिससे हेल्थकेयर सेक्टर में निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है।
आईटीसी होटल्स और अन्य कंपनियों का डिविडेंड
आईटीसी होटल्स 21 मई को 1 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। इसके अलावा Sula Vineyards और GM Breweries जैसी कंपनियां भी अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। ये शेयर भी निवेशकों के खास फोकस में रहेंगे।
निवेशकों के लिए बढ़िया मौका
इस हफ्ते कई कंपनियों के डिविडेंड को जोड़कर अगर कोई निवेशक इन कंपनियों में हिस्सेदारी रखता है तो उसे कुल मिलाकर लगभग 100 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। हालांकि यह फायदा केवल योग्य शेयरधारकों को ही मिलेगा। जो एक्स-डेट से पहले रिकॉर्ड में शामिल होंगे। यह समय डिविडेंड निवेशकों के लिए कमाई का अच्छा अवसर माना जा रहा है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stocks Buy This Week: कल इन स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर! एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, 49% रिटर्न के संकेत ने बढ़ाया उत्साह
- UP News: कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, सीएम योगी ने इस जिले में शिविर का किया शुभारंभ, कहा- राष्ट्रवाद और भारतीयता को आगे बढ़ाने वाली है हमारी पार्टी
- Raipur Crime News: राजधानी में होटल व्यवसायी के साथ मारपीट, ससुर ने इस वजह से ऑफिस में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Facebook


