BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP News: कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, सीएम योगी ने इस जिले में शिविर का किया शुभारंभ, कहा- राष्ट्रवाद और भारतीयता को आगे बढ़ाने वाली है हमारी पार्टी

कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, सीएम योगी ने इस जिले में शिविर का किया शुभारंभ, CM Yogi Adityanath inaugurated the training camp

UP News: कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, सीएम योगी ने इस जिले में शिविर का किया शुभारंभ, कहा- राष्ट्रवाद और भारतीयता को आगे बढ़ाने वाली है हमारी पार्टी
Deepak Sahu
Published: 17 May 2026 | 4:09 pmModified: 17 May 2026 | 8:27 pm

गोरखपुर: UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि समाज कांग्रेस, सपा, राजद, टीएमसी, द्रमुक या भ्रष्टाचार में डूबे अन्य राजनीतिक दलों को सम्मान नहीं देता, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज में सम्मान इसलिए मिलता है क्योंकि उनमें राष्ट्रवाद और भारतीयता का भाव होता है।

UP News: गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, “पार्टी के संस्थापकों के मूल्यों और आदर्शों का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, इसलिए समाज उसे सम्मान देता है।” उन्होंने कहा, “लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्र्रीय जनता दल (राजद) या द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) जैसे दल ऐसा सम्मान प्राप्त नहीं कर पाते क्योंकि वे भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।” ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ नामक इस शिविर का आयोजन भाजपा की गोरखपुर इकाई ने किया था। उद्घाटन सत्र का विषय ‘भाजपा का इतिहास और विकास’ था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा, संस्कृति, सुशासन और जनता की समृद्धि को अपने कार्यक्रमों का आधार बनाया है।” उन्होंने कहा, “स्थापना के 50 वर्ष से भी कम समय में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और राष्ट्रवाद की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। यह एकमात्र पार्टी है जिसने स्पष्ट रूप से कहा है कि राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे और व्यक्तिगत हित सबसे बाद में होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापकों ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव से मूल्य, आदर्श और संस्कार दिए। योगी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद संसदीय प्रणाली लागू होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति शुरू कर दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) को महसूस हुआ कि एक ऐसे राजनीतिक दल की आवश्यकता है जो भारत की राष्ट्रीयता और बेहतर भविष्य के लिए कार्ययोजना तैयार कर सके। उन्होंने कहा कि इसके बाद केंद्र सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले महान शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय जनसंघ का संस्थापक अध्यक्ष बनाया गया।

योगी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की इच्छा के विपरीत कांग्रेस सरकार ने कश्मीर से संबंधित संविधान का अनुच्छेद-370 और परमिट प्रणाली लागू की थी। उन्होंने कहा कि इसका सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विरोध किया और ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा दिया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में उनकी हत्या कर दी गई। आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में उनके विचारों को साकार किया गया है। वंशवाद, क्षेत्रवाद, जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचने की जरूरत पर बल देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भाजपा इसी सिद्धांत का पालन करती है। यह एकमात्र पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष भी एक दिन मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है, क्योंकि हमारे लिए पार्टी और उसके कार्यकर्ता परिवार से बढ़कर हैं।”

राम मंदिर निर्माण को नए युग का सूत्रपात बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति के लिए नयी आशा का प्रतीक है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर को मजबूत करने और ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के मंत्र पर काम करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन शुक्ल, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated the training camp

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm