कर्नाटक: शादी के एक महीने बाद पति ने खाया जहर, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
कर्नाटक: शादी के एक महीने बाद पति ने खाया जहर, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
मंगलुरु, 31 मार्च (भाषा) कर्नाटक के मंगलुरु में शादी के एक महीने बाद पति की कथित तौर पर जहर खाने से हुई मौत के सिलसिले में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शिकायत बेल्थंगडी निवासी दामोदर शेट्टी ने दर्ज कराई है, जो मृतक सुदीप राय के पिता हैं।
सुदीप राय की 29 मार्च को लगभग 12 दिनों के इलाज के बाद मौत हो गयी।
शेट्टी ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बहू सौम्या शेट्टी ने उनके बेटे को प्रताड़ित किया और उन्होंने सुदीप की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों में सौम्या की भूमिका होने का संदेह जताया।
पुलिस ने बताया कि सुदीप राय ने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक-दूसरे से परिचित होने के बाद 17 फरवरी को पुत्तूर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में सौम्या शेट्टी से शादी की थी।
पुलिस के मुताबिक, शादी के लगभग एक महीने बाद सुदीप ने 17 मार्च को कथित तौर पर जहर खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और 29 मार्च को उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर करकला टाउन थाने में उत्पीड़न और मोहपाश के संदेह सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।
भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


