सवाल आपका है

Sex Racket Busted at Beauty Salon: ब्यूटी सैलून में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर दो युवतियों समेत कई लोगों को दबोचा

Sex Racket/ Image Credit: IBC24

Sex Racket/ Image Credit: IBC24

मंगलुरु:  Sex Racket Busted at Beauty Salon, मंगलुरु में पुलिस ने मंगलवार को एक सैलून में छापा मारकर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बेजाई स्थित पिंटो चैंबर्स की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘सिक्स्थ सेंस ब्यूटी सैलून’ में अवैध गतिविधियां संचालित होने की विश्वसनीय सूचना मिली जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई।

उसने बताया कि छापेमारी के बाद उरवा पुलिस थाने में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक गिरफ्तारियों का विवरण नहीं दिया है, सिर्फ इतना बताया कि देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि उक्त प्रतिष्ठान का मालिक उडुपी के ब्रह्मागिरि का निवासी श्री सुदर्शन है।

Sex Racket Busted at Beauty Salon ब्यूटी सैलून को जारी व्यापार लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश करते हुए पुलिस ने एक रिपोर्ट मंगलुरु नगर निगम के आयुक्त को सौंपी जिसके आधार पर सैलून का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

read more:  3 MLA Expelled From SP: सपा से निष्काषित किये गए तीन विधायक, राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह बोले- अभी कुछ और विधायकों पर हो सकती है कार्रवाई

read more:  Shivraj Singh Chouhan: अब किसानों की समस्या होगी दूर, दलहन, तिलहन, सोयाबीन, कपास की उपज बढ़ाने के लिए बनेगा नया एक्शन प्लान, कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Exit mobile version