Shivraj Singh Chouhan: अब किसानों की समस्या होगी दूर, दलहन, तिलहन, सोयाबीन, कपास की उपज बढ़ाने के लिए बनेगा नया एक्शन प्लान, कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Shivraj Singh Chouhan: अब किसानों की समस्या होगी दूर, दलहन, तिलहन, सोयाबीन, कपास की उपज बढ़ाने के लिए बनेगा नया एक्शन प्लान, कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Shivraj Singh Chouhan. Image Soruce- IBC24 Archive
- 26 जून से इंदौर में शुरू होगा पहला फसल-विशिष्ट परामर्श
- सोयाबीन पर रहेगा फोकस
नयी दिल्ली: Shivraj Singh Chouhan केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार उत्पादकता बढ़ाने के अपने उद्देश्य के तहत किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तमाम अंशधारकों के साथ फसल-विशिष्ट परामर्श आयोजित करेगी। मंत्री ने कहा कि सबसे पहले 26 जून को इंदौर में सोयाबीन के लिए अंशधारक परामर्श आयोजित किया जाएगा, उसके बाद कपास, गन्ना, दलहन और तिलहन पर भी इसी तरह की बैठकें होंगी।
Shivraj Singh Chouhan चौहान ने कहा कि धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई सुचारू रूप से चल रही है और सामान्य मानसून के पूर्वानुमान के साथ कुल रकबा काफी अधिक होने की उम्मीद है। चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने फसल-विशिष्ट परामर्श आयोजित करने का फैसला किया है। प्रत्येक फसल की अपनी अलग तरह की समस्याएं होती हैं। हम पैदावार और उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं।’’ कृषि वैज्ञानिक, किसान और अन्य अंशधारक, परामर्श बैठकों में मौजूद रहेंगे। तिलहन और दलहन श्रेणियों के मामले में, प्रत्येक किस्म के लिए परामर्श आयोजित किए जाएंगे। चौहान ने कहा कि प्रत्येक राज्य के लिए भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
यह परामर्श हाल में संपन्न हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान के क्रम में है, जो किसान समुदाय तक पहुंचने के लिए एक अखिल भारतीय अभियान था। यह अभियान 29 मई को ओडिशा के पुरी से शुरू किया गया था और 12 जून को गुजरात के बारडोली में संपन्न हुआ। मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘यह अभियान बहुत सफल रहा। हमने 721 जिलों के 1.43 लाख गांवों के 1.34 करोड़ किसानों से सीधे संपर्क किया।’’ यह अभियान केंद्र और राज्यों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास था, जिसमें आईसीएआर और कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के 8,280 वैज्ञानिकों की 2,170 टीमें शामिल थीं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एक सरकारी पहल है जिसमें प्रत्येक फसल के अनुसार किसानों की समस्याओं पर चर्चा और समाधान के लिए परामर्श बैठकें आयोजित की जाती हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: A new action plan will be made to increase the production of pulses, oilseeds, soybean and cotton
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm