कर्नाटक में बस-कार की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

कर्नाटक में बस-कार की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

कर्नाटक में बस-कार की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Modified Date: December 10, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: December 10, 2022 8:26 pm IST

मंगलुरु, 10 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक के उडुपी जिले में नेल्लीकारू के पास शनिवार को एक निजी बस से एक कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उडुपी-सुब्रमण्या रोड पर हुई है। कार सवार दंपति और उनका दो साल का बच्चा धर्मस्थल से श्रृंगेरी जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि टक्कर की वजह से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि दंपति बेंगलुरु में रहता था और धर्मस्थल गया था और वहां से शृंगेरी जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में