करूर भगदड़ मामले में द्रमुक विधायक सेंथिल बालाजी सीबीआई के समक्ष पेश

Ads

करूर भगदड़ मामले में द्रमुक विधायक सेंथिल बालाजी सीबीआई के समक्ष पेश

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 12:26 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 12:26 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के करूर से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक वी. सेंथिल बालाजी, तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की पिछले साल हुई एक रैली के दौरान भगदड़ के संबंध में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने इस संबंध में उनसे पूछताछ की।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) से सीबीआई को यह मामला सौपा गया।

टीवीके प्रमुख एवं अभिनेता विजय की 27 सितंबर 2025 को करूर में हुई रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई निदेशक को जांच का जिम्मा संभालने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करने के साथ-साथ जांच की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षी समिति गठित करने का निर्देश दिया था।

न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने कहा था कि भगदड़ की घटना ने पूरे देश के नागरिकों के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना