कश्मीर को ऐसी सत्ताधारी पार्टी की जरूरत नहीं है जो खुद तो सत्ता का आनंद ले, पर दूसरों पर उंगली उठाए: पीडीपी
कश्मीर को ऐसी सत्ताधारी पार्टी की जरूरत नहीं है जो खुद तो सत्ता का आनंद ले, पर दूसरों पर उंगली उठाए: पीडीपी
श्रीनगर, 21 जून (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने रविवार को सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्वाचित सरकार सत्ता संबंधी विशेषाधिकार का सुख तो भोग रही है, लेकिन व्यवहार विपक्ष की तरह कर रही है।
पीडीपी ने अपनी मासिक पत्रिका ‘स्पीक अप’ में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने स्थानीय सुरक्षा कवच की जरूरत के कारण नेशनल कॉन्फ्रेंस को भारी बहुमत दिया था।
पार्टी ने कहा कि मतदाताओं ने पूरी सत्ता उन्हें इसलिए सौंपी थी क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि भारी क्षेत्रीय बहुमत प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ एक ढाल का काम करेगा और आम नागरिकों को रोजमर्रा की संस्थागत मुश्किलों से बचाएगा।
पार्टी ने दावा किया, ‘‘इसके बजाय, स्थानीय शासन की सच्चाई राजनीतिक तौर पर ध्यान भटकाने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हुई है।’’
विपक्षी पार्टी ने कहा कि कमजोर समुदायों को निशाना बनाकर की जा रही ‘दिल दहलाने वाली तोड़-फोड़ और बेदखली’ की कार्रवाई प्रशासनिक मनमानी के साफ उदाहरण हैं।
भाषा
संतोष प्रशांत
प्रशांत

Facebook


