कश्मीर: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पुलिसकर्मी ने आत्महत्या का प्रयास किया

कश्मीर: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पुलिसकर्मी ने आत्महत्या का प्रयास किया

कश्मीर: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पुलिसकर्मी ने आत्महत्या का प्रयास किया
Modified Date: May 16, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: May 16, 2026 12:07 pm IST

श्रीनगर, 16 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस के एक अधिकारी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कंडी इलाके में विशेष अभियान समूह (एसओजी) शिविर में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षक दीप सिंह का शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी भावना से झगड़ा हुआ।

उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान सिंह ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर कथित रूप से गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सिंह ने खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सिंह का श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में इलाज जारी है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

अमित


लेखक के बारे में