UP News: कुदरत का चमत्कार! एक सप्ताह के अंदर महिला ने इतने बच्चों को दिया जन्म, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान
Woman Gave Birth To 4 Babies: कुदरत का चमत्कार! एक सप्ताह के अंदर महिला ने इतने बच्चों को दिया जन्म, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान
Woman Gave Birth To 4 Babies | Photo Credit: IBC24
- महिला ने पांच दिन में चार बच्चों को जन्म दिया
- डॉक्टरों ने फीटल रिडक्शन की सलाह दी थी
- दो बेटे और दो बेटियाँ सुरक्षित हैं
संभल: UP News अभी तक आपने किसी महिला के जुड़वा बच्चों को जन्म देने या कुछ ही मिनटों के अंतराल पर एक साथ दो बच्चे पैदा होने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी किसी महिला को चार बच्चे को जन्म देते सुना है? ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक महिला ने पांच दिन मे चार बच्चे को जन्म दिया है। खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई अब तेजी से वायरल हो रहा है, और चर्चा का विषय बना हुआ है।
Woman Gave Birth To 4 Babies मिली जानकारी के अनुसार, मामल संभल जिले का है। दरअसल, यहां संभल जिले के ओबरी गांव में रहने वाले मोहम्मद आलिम की पत्नी अमीना की गर्भावस्था शुरू से ही जटिल थी। गर्भ के दूसरे महीने में अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि अमीना के गर्भ में एक नहीं, बल्कि चार बच्चे पल रहे हैं और सभी बच्चे अलग अलग थैली में है, जिससे गर्भावस्था हाई रिस्क कैटेगरी में पहुंच गई थी। डॉक्टरों ने शुरुआती दौर में फीटल रिडक्शन की सलाह भी दी थी, लेकिन परिवार ने सभी बच्चों को सुरक्षित रखने का फैसला किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया है। परिवार में एक साथ चार बच्चों के आने से खुशी का माहौल है। गांव के लोग भी इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे। वहीं अब खबर जैसे सोशल मीडिया पर सामने आई तो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया और अब हर कोई चार बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ माना जाता है।
उत्तरप्रदेश- संभल की अमीना ने 5 दिन के अंदर 4 बच्चों को जन्म दिया है.
अमीना ने 9 मई को एक बेटे को जन्म दिया. 14 मई को अमीना ने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया. सभी बच्चे सामान्य प्रसव प्रक्रिया से पैदा हुआ है. सभी बच्चे सकुशल, स्वस्थ है.
अमीना की कोख में 4 बच्चे है यह बात… pic.twitter.com/aZPIm4CmlU
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) May 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Smart Registry Model: देशभर के लिए मॉडल बना छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री सिस्टम, केंद्र ने की खुलकर तारीफ, जानिए क्या है खास
- CM Vishnu Deo Sai News: ‘कोई कमी नहीं रहनी चाहिए…’ बस्तर में होने वाला है कुछ बड़ा, गृहमंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल, सीएम साय ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
- LSG Defeats CSK IPL 2026: लखनऊ ने चेन्नई के उम्मीदों को किया फीका.. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होकर भी CSK को इतने रनों से रौंदा, देखें पूरा स्कोरकार्ड

Facebook


