केजरीवाल ने ‘उचित आशंका’ जताई कि न्यायमूर्ति शर्मा की अदालत से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा : भारद्वाज

केजरीवाल ने ‘उचित आशंका’ जताई कि न्यायमूर्ति शर्मा की अदालत से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा : भारद्वाज

केजरीवाल ने ‘उचित आशंका’ जताई कि न्यायमूर्ति शर्मा की अदालत से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा : भारद्वाज
Modified Date: April 21, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: April 21, 2026 5:51 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में यह ‘‘उचित आशंका’’ जताई कि आबकारी नीति मामले में उन्हें और अन्य आरोपियों को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत से न्याय नहीं मिल पाएगा।

भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दलील दी थी कि यदि न्याय न मिलने की उचित आशंका हो, तो पूर्वाग्रह साबित करना आवश्यक नहीं है।

आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने अदालत के समक्ष दलील दी कि न्यायमूर्ति शर्मा की दो संतान उच्चतम न्यायालय में वकील हैं और केंद्र सरकार की ओर से न्यायालय में पेश हो रहे हैं।

भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने अदालत को बताया कि इसने हितों का टकराव उत्पन्न किया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को ऐसा लग सकता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जनता यह समझती है।’’

भाजपा ने आबकारी नीति मामले की सुनवाई से सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा के खुद को अलग करने से इनकार किये जाने का स्वागत किया था।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में