Korba Jai Singh Agrawal Press Conference: उर्जाधानी में हाईवोल्टेज सियासत.. पूर्व मंत्री जयसिंह ने श्रम मंत्री पर लगाए अवैध कारोबारों को शह देने के आरोप.. इस मामले में PM मोदी पर भी कसा तंज

Korba Jai Singh Agrawal Press Conference: कोरबा में जयसिंह अग्रवाल ने मंत्री देवांगन पर अवैध कारोबार के आरोप लगाए, पीएम मोदी पर भी तंज कसा।

Korba Jai Singh Agrawal Press Conference: उर्जाधानी में हाईवोल्टेज सियासत.. पूर्व मंत्री जयसिंह ने श्रम मंत्री पर लगाए अवैध कारोबारों को शह देने के आरोप.. इस मामले में PM मोदी पर भी कसा तंज

Korba Jai Singh Agrawal Press Conference || Image- IBC24 News File

Modified Date: April 21, 2026 / 07:42 pm IST
Published Date: April 21, 2026 7:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जयसिंह अग्रवाल ने मंत्री देवांगन पर अवैध कारोबार संरक्षण का आरोप लगाया।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी पर भी कसा तंज।
  • मंत्री देवांगन ने सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया।

कोरबा: उर्जाधानी में इन दिनों सियासत अपने चरम पर है और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अब खुलकर सामने आ गई है। (Korba Jai Singh Agrawal Press Conference) उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बीच चल रही जुबानी जंग अब सिर्फ बयान तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि गंभीर आरोपों के साथ सार्वजनिक मंच तक पहुंच गई है।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पर आरोपों झड़ी

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान उद्योग मंत्री और उनके करीबियों पर अवैध वसूली, कमीशनखोरी और रेत-कोयला जैसे संसाधनों के अवैध कारोबार को संरक्षण देने जैसे बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिले में चल रही कई गतिविधियों के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जिसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। सबसे बड़ा आरोप कोहड़िया स्थित मंत्री लखनलाल देवांगन के निजी आवास को लेकर लगाया गया है। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि इसी स्थान से पूरे कथित नेटवर्क का संचालन हो रहा है, जहां मंत्री के करीबी लोग बैठकर गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में रेत, कोयला और डीजल से जुड़े अवैध कारोबार बिना संरक्षण के संभव नहीं हैं और इसके पीछे सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पीएम को हुआ ‘कांग्रेस फोबिया’ : जय सिंह अग्रवाल

पूर्व मंत्री ने इस प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल खड़े किये। अग्रवाल से पीएम के ‘राष्ट्र के नाम’ सम्बोधन पर किये गये सवाल पर कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस फोबिया हो गया है। (Korba Jai Singh Agrawal Press Conference) वे रात में सपने में भी कांग्रेस का नाम लेते है। इसके अलावा पूर्व मंत्री ने मौजूदा राज्य सरकार पर विकास कार्यों में अनदेखी, पट्टे के नाम पर लोगों को गुमराह करने जैसे आरोप लगाए।

आरोप सिर्फ राजनीतिक रूप से बदनाम करने की कोशिश : लखनलाल देवांगन

वहीं दूसरी ओर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी आरोपों को पहले ही सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके या उनके परिवार के पास किसी भी प्रकार के खनन या परिवहन से जुड़े संसाधन नहीं हैं और यह सब केवल राजनीतिक रूप से बदनाम करने की कोशिश है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कोरबा की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। भाजपा खेमे के भीतर भी असंतोष की चर्चा सामने आ रही है, जिसे विपक्ष मुद्दा बनाकर लगातार उठाने की कोशिश कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया

द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

चक्‍करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस

सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा

घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown