MP Road Accident News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों मौत, 20 से ज्यादा लोग हुए घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है।

MP Road Accident News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों मौत, 20 से ज्यादा लोग हुए घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

Muzaffarpur Road Accident News//Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 21, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: April 21, 2026 7:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं।
  • इन हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है।
  • इतना ही नहीं इन दो अलग-अलग हादसों में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

MP Road Accident News: बड़वानी/सीधी: मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इन दो अलग-अलग हादसों में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया है। (MP Road Accident News) फ़िलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

सड़क हादसे में चार की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, पहला भीषण सड़क हादसा मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुआ है। यहां एक कार और टैंकर बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में कार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह पूरी घटना जुलवानीय थाना क्षेत्र में हुई है। (MP Road Accident News) पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग बारात में जा रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ।

बारातियों से भरी पिकअप पलटी

MP Road Accident News:  वहीं दूसरा सड़क हादसा सीधी क्षेत्र में हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पिकअप सवार अन्य 24 लोग घायल हो गए हैं। यह भीषण हादसा मड़वास थाना के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (MP Road Accident News) वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.