केरल मंत्रिमंडल ने एर्णाकुलम में दो विशेष एनआईए अदालतों को मंजूरी दी

केरल मंत्रिमंडल ने एर्णाकुलम में दो विशेष एनआईए अदालतों को मंजूरी दी

केरल मंत्रिमंडल ने एर्णाकुलम में दो विशेष एनआईए अदालतों को मंजूरी दी
Modified Date: September 16, 2026 / 01:23 pm IST
Published Date: September 16, 2026 1:23 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 16 सितंबर (भाषा) केरल मंत्रिमंडल ने एर्णाकुलम में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की दो विशेष अदालतें स्थापित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रिमंडलीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह मामला पहले से लंबित था, लेकिन अब इस पर निर्णय लिया गया है। इसमें न्यायिक प्रक्रियाएं भी शामिल हैं। एर्णाकुलम में दो विशेष एनआईए अदालतें स्थापित की जाएंगी।’’

उन्होंने बताया कि इन अदालतों का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी और राज्य सरकार ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

एक अन्य फैसले में मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर ग्रेड-II के 18 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी है।

सतीशन ने कहा कि कई अस्पतालों में रेडियोग्राफरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी होने की जानकारी मिलने के बाद यह फैसला लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर ग्रेड-II के 18 नए पद सृजित किए जाएंगे।’’

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में