केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी
केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी
तिरुवनंतपुरम, पांच मई (भाषा) केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रतन यू केलकर ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में सफल उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपी।
राजभवन द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने चुनावों के सुचारू संचालन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बधाई दी।
नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) ने निर्णायक जीत हासिल करते हुए 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतीं, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) को 35 सीटें प्राप्त हुईं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी तीन सीटों पर जीत दर्ज की।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप

Facebook


