केरल के धर्मदम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़े
केरल के धर्मदम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़े
कन्नूर (केरल), चार मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन धर्मदम निर्वाचन क्षेत्र में पीछे हो गए हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद ने बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
राज्य विधानसभा चुनाव में एलडीएफ के प्रमुख चेहरे विजयन धर्मदम से तीसरी बार जनादेश प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
टीवी की खबरों के अनुसार, ईवीएम की मतगणना के शुरुआती दौर में विजयन 700 से अधिक मतों से पीछे हैं।
वहीं, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार दो चरण की मतगणना पूरी होने के बाद विजयन 2,523 मतों के अंतर से पीछे हैं।
धर्मदम को एलडीएफ का गढ़ माना जाता है, ऐसे में यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, माकपा को उम्मीद है कि मतगणना आगे बढ़ने के साथ विजयन की स्थिति में सुधार होगा।
वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में विजयन ने धर्मदम से 45,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
भाषा खारी वैभव
वैभव

Facebook


