केरल के मुख्यमंत्री सतीशन अपने आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ में स्थानांतरित हुए

केरल के मुख्यमंत्री सतीशन अपने आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ में स्थानांतरित हुए

केरल के मुख्यमंत्री सतीशन अपने आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ में स्थानांतरित हुए
Modified Date: June 25, 2026 / 03:14 pm IST
Published Date: June 25, 2026 3:14 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 25 जून (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ में स्थानांतरित हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘क्लिफ हाउस’ में मरम्मत का काम किया जा रहा था, इसलिए सतीशन विपक्ष के नेता के आधिकारिक आवास ‘कैंटोनमेंट हाउस’ में रह रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि वह सुबह लगभग छह बजे ‘क्लिफ हाउस’ में स्थानांतरित हो गये।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की पिछली सरकार के दौरान जब सतीशन विपक्ष के नेता थे, तब वह अपने आधिकारिक आवास ‘कैंटोनमेंट हाउस’ में रह रहे थे।

विपक्ष के मौजूदा नेता पिनराई विजयन के ‘कैंटोनमेंट हाउस’ में स्थानांतरित होने की उम्मीद है।

पिछली एलडीएफ सरकार में मुख्यमंत्री रहे विजयन ने विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ‘क्लिफ हाउस’ खाली कर दिया था।

वह वर्तमान में तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन में किराये के एक आवास में रह रहे हैं।

विजयन ने हाल में मीडिया से बातचीत के दौरान ‘कैंटोनमेंट हाउस’ खाली करने में हुई देरी का उल्लेख किया था।

भाषा

देवेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में