सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए केरल के भूवैज्ञानिक का शव कोच्चि लाया गया

Ads

सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए केरल के भूवैज्ञानिक का शव कोच्चि लाया गया

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 09:18 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 09:18 AM IST

कोच्चि, 25 जुलाई (भाषा) सिक्किम में 20 जुलाई को एनएचपीसी की जलविद्युत परियोजना की सुरंग ढहने से मारे गए केरल के भूवैज्ञानिक का शव शनिवार सुबह कोच्चि हवाई अड्डे लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुरंग हादसे में कोट्टायम जिले के पंपाडी निवासी अनीश मोहन समेत 25 लोगों की मौत हो गई है।

‘कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ के अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता से एक विमान शव को लेकर सुबह करीब साढ़े सात बजे हवाई अड्डे पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से पंपाडी के निकट वेल्लूर स्थित उनके पैतृक गांव पथाझक्कुझी ले जाया गया। वहीं शुक्रवार शाम अनीश मोहन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अनीश सिक्किम में एनएचपीसी में वरिष्ठ प्रबंधक एवं भूवैज्ञानिक के पद पर कार्यरत थे।

वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थे और उनका यूट्यूब चैनल ‘साइंटिफिक मलयाली’ खासा चर्चित था, जिसके 2.7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

परिजनों के अनुसार अनीश 2011 से एनएचपीसी में कार्यरत थे। सिक्किम में सात महीने पहले तबादला होने से पहले वह हरियाणा में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उनके परिवार में माता-पिता पी. के. मोहनन और अम्मिनिकुट्टी, पत्नी डॉ. संगीता और दो बच्चे अर्णव और कात्यायनी हैं।

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी