केरल के राज्यपाल ने 15वीं विधानसभा भंग की

केरल के राज्यपाल ने 15वीं विधानसभा भंग की

केरल के राज्यपाल ने 15वीं विधानसभा भंग की
Modified Date: May 7, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: May 7, 2026 12:49 pm IST

तिरुवनंतपुरम, सात मई (भाषा) केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य की 15वीं विधानसभा को भंग कर दिया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जारी राजपत्र अधिसूचना में दी गई।

अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने बुधवार को विधानसभा भंग की।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उपखंड (बी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर केरल का राज्यपाल, आज छह मई 2026 से प्रभावी रूप से केरल की पंद्रहवीं विधानसभा को भंग करता हूं।’’

यह कदम नौ अप्रैल को हुए केरल विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद उठाया गया है, जिसमें कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने 140 में से 102 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की।

वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 35 सीटें ही जीत सका।

भाजपा ने भी राज्य में तीन सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

माकपा नेता पिनराई विजयन ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में