Paytm Share Price: क्या यही है बड़ा टर्निंग पॉइंट? मुनाफे की एंट्री के बाद शेयर में आई जबरदस्त तेजी, मिनटों में 7% तक की छलांग, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले!

Paytm Share Price: कंपनी ने पहली बार पूरे वित्तीय वर्ष में मुनाफा हासिल किया है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली कुल आय पिछले साल की तुलना में 18.4% बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये पहुंच गई। जिससे कंपनी के प्रदर्शन में मजबूत सुधार देखने को मिला। (NSE: PAYTM, BSE:543396)

Paytm Share Price: क्या यही है बड़ा टर्निंग पॉइंट? मुनाफे की एंट्री के बाद शेयर में आई जबरदस्त तेजी, मिनटों में 7% तक की छलांग, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले!

(Paytm Share Price/ Image Credit: Paytm)

Modified Date: May 7, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: May 7, 2026 1:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेटीएम शेयर में 7% तक की तेजी
  • मार्च तिमाही में 183 करोड़ रुपये का मुनाफा
  • कंपनी का रेवेन्यू 18% से ज्यादा बढ़ा

Paytm Share Price Hike Today: पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications Limited के शेयर में 7 मई को शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 7% चढ़कर 1,186 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। कंपनी के मुनाफे में आने की खबर के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को 183 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी 545 करोड़ रुपये के घाटे में थी।

रेवेन्यू और EBITDA में भी सुधार

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,912 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA भी बेहतर हुआ और 132 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया गया। एक साल पहले कंपनी को EBITDA स्तर पर 88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

पूरे साल में पहली बार मुनाफा दर्ज हुआ

वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए काफी खास रहा क्योंकि पहली बार पूरे साल में कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया। इस दौरान पेटीएम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 552 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी 663 करोड़ रुपये के घाटे में थी। वहीं, सालाना रेवेन्यू भी 22 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 8,437 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इससे निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और मजबूत हुआ है।

One 97 Communications Ltd (Paytm) – शेयर अपडेट (7 मई 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी One 97 Communications Ltd (Paytm)
वर्तमान भाव ₹ 1,168.70
आज का बदलाव +₹58.10 (5.23%)
ओपनिंग प्राइस ₹ 1,150.00
उच्चतम स्तर (आज) ₹ 1,186.00
न्यूनतम स्तर (आज) ₹ 1,135.30
मार्केट कैप ₹74.56K करोड़
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 1,381.80
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 808.00
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार

कई बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों ने भी पेटीएम के शेयर पर सकारात्मक रूख अपनाया है। गोल्डमैन सैक्स ने ‘Buy‘ रेटिंग और टारगेट 1,400 रुपये प्रति शेयर किया है। बर्नस्टीन ने ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस 1,500 रुपये तय किया है और जेफरीज ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ 1,350 रुपये का टारगेट दिया है और आगे भी तेजी की उम्मीद जताई है। हालांकि RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया था। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसका कंपनी के मुख्य कारोबार पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं, पिछले दो वर्षों में कंपनी का शेयर 250 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुका है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।